बॉलीवुड

16 साल बाद बन रहा है इस बॉलीवुड फिल्म का सीक्वल, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे जैकी चैन ?

मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक बिग बी ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है और जैकी चैन को इस फिल्म के लिए कास्ट करने के बारे में सोचा जा रहा है.

16 साल बाद बन रहा है इस बॉलीवुड फिल्म का सीक्वल, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे जैकी चैन ?
अमिताभ बच्चन और जैकी चैन (Photo Credits : Facebook)

साल 2002 में आई फिल्म 'आंखें' का सीक्वल बनने जा रहा है. फिल्म 'आखें' में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी. खबरों की माने तो अनीस बज्मी इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन करेंगे और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जैकी चैन भी अहम रोल निभाएंगे. मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक बिग बी ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है और जैकी चैन को इस फिल्म के लिए कास्ट करने के बारे में सोचा जा रहा है.

मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि, "अमित जी को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कर दी है. अनीस ने इस फिल्म के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है और 2019 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी." इस रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और विक्की कौशल को भी कास्ट किया जा सकता है. साथ ही इस बार फिल्म की कहानी में एक चीनी किरदार भी होगा जिसको एक कैसीनो के मालिक के रूप में दिखाया जाएगा. इस किरदार के लिए जैकी चैन के बारे में सोचा जा रहा है.

2016 में इस फिल्म की घोषणा करते हुए अनीस बज्मी ने कहा था कि, " मेरे लिए इस फिल्म को करने की सबसे बड़ी मोटिवेशन अमिताभ बच्चन है, जिनको मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी डायरेक्ट नहीं किया है. इसलिए यह मेरा सपना था. साथ ही इस फिल्म में अरशद वारसी, अनिल कपूर और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2018 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).