ईशान खट्टर ने 'नो पार्किंग जोन' में पार्क की बाइक, भरना पड़ा इतने रूपये का जुर्माना
बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) को आज मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. वर्कआउट के बाद एक्टर लंच के लिए वहां पर गए थे.
बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) को आज मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. वर्कआउट के बाद एक्टर लंच के लिए वहां पर गए थे. जब वह खाना खाकर रेस्टोरेंट के बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि ट्रैफिक पुलिस उनकी बाइक को टो कर रही थी. ये नजारा देखकर ईशान हैरान रह गए और उस ट्रक की तरफ भागे जो उनकी बाइक को ले जा रहा था. ईशान ने पुलिस से गुजारिश की कि उनकी बाइक छोड़ दी जाए.
इसके बाद पुलिस ने ईशान को उनकी बाइक तो ले जाने दी मगर उनसे 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला. एक्टर ने फाइन तो भर दिया लेकिन वह इस बात से थोड़े नाखुश नजर आए कि वहां पर फोटोग्राफर्स मौजूद थे. वैसे ईशान से पहले भी कई बॉलीवुड सितारें ट्रैफिक रूल्स तोड़ने की वजह से मुसीबत में फंस चुके हैं. इस सूची में वरुण धवन, कुणाल खेमू और सोनू सूद जैसे कई स्टार्स का नाम शुमार है.
यह भी पढ़ें:- ईशान खट्टर हेडफोन लगाकर चला रहे थे साइकिल, गलती पकड़ी गई तो ट्रोलर्स से भी भिड़े
ईशान खट्टर की बात करें तो वह अभी तक दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं- 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' और 'धड़क'. फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' को समीक्षकों द्वारा काफी सराहना मिली थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. 'धड़क' की बात करें तो इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में ईशान और जाह्नवी के अभिनय की खूब तारीफ की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

