अपनी इस एक्स गर्लफ्रेंड की वजह से 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का हिस्सा नहीं बन पाए थे ईशान खट्टर
ईशान खट्टर ने फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और उनके फिल्मी करियर की जबरदस्त शुरुआत हुई है. 'धड़क' के अलावा ईशान खट्टर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में भी नजर आने वाले थे पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की वजह से उन्हें इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा
ईशान खट्टर ने फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और उनके फिल्मी करियर की जबरदस्त शुरुआत हुई है. इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है. 'धड़क' के अलावा ईशान खट्टर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में भी नजर आने वाले थे पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की वजह से उन्हें इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा. मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक तारा सुतारिया की वजह से ईशान इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए थे.
तारा सुतारिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. कहा जा रहा है कि तारा और ईशान एक समय में रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में इन दोनों का ब्रेक अप हो गया था. इस फिल्म के निर्माता करण जौहर नहीं चाहते थे कि इन दोनों के पास्ट की वजह से उनकी फिल्म पर असर पड़े. इसलिए उन्होंने ईशान को इस फिल्म में न लेने का फैसला किया.
आपको बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में तारा सुतारिया के अलावा अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आएंगे. पुनीत मल्होत्रा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिका में थे. इस फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर ने किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

