बॉलीवुड

ईशान खट्टर बने गली बॉय, रैपिंग से किया फैंस को मदहोश

अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की प्रदर्शित हुई फिल्म 'गली बॉय' का कलेक्शन जहां बढ़ता जा रहा है तो वहीं फिल्म से कई लोग प्रेरित होते हुए दिखाई दे रहे है...

ईशान खट्टर बने गली बॉय, रैपिंग से किया फैंस को मदहोश
रणवीर सिंह और ईशान खट्टर (Photo Credit- File Photo)

अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की प्रदर्शित हुई फिल्म 'गली बॉय' का कलेक्शन जहां बढ़ता जा रहा है तो वहीं फिल्म से कई लोग प्रेरित होते हुए दिखाई दे रहे है . फिल्म में जहां लोग रणवीर-आलिया के अभिनय के कायल हो गए है तो वहीं सिद्धांत चर्तुवेदी और विजय वर्मा की एक्टिंग भी लोगो को खबू पसंद आयी है.

ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के ऊपर फिल्म का ऐसा असर हुआ की उन्होंने फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) देखने के बाद वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे रॅप करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘गली बॉय’ को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है और फिल्म में छोटी से छोटी बात पर काम किया गया है. ‘गली बॉय अपने संगीत, रॅप और निर्देशन से सीट से बांधे रखती है . फिल्म के सभी गाने उम्दा है. ‘गली बॉय’ 14 फरवरी को प्रदर्शित प्रदर्शित हुई है.

यह भी पढ़ें: ‘गली बॉय’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत कल्कि कोचलिन, शीबा चढ्ढा, विजय राज, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा, कुब्रा सेठ मुख्य भूमिका में हैं. चार फीचर फिल्म, दो शार्ट फिल्म और एक वेब श्रृंखला के शानदार सफ़र के साथ, जोया अख्तर उन अग्रणी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई है. जोया अख्तर की फिल्म 14 फरवरी 2019 को देशभर में रिलीज हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2019 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).