बॉलीवुड

अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ किया गलत काम, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी को कथित तौर पर ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. आरोपियों ने खुद को ऑस्ट्रेलियाई कर अधिकारी बताकर ठगी की. आरोपियों ने ईशा को वेस्टर्न यूनियन और आरआईए मनी ट्रांसफर के जरिये 5700 ऑस्ट्रलियाई डॉलर स्थानांतरित करने के लिए फुसलाया.

अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ किया गलत काम, तीन गिरफ्तार
ईशा शरवानी (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी (Isha Sharvani) को कथित तौर पर ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. आरोपियों ने खुद को ऑस्ट्रेलियाई कर अधिकारी बताकर ठगी की. आरोपियों ने ईशा को वेस्टर्न यूनियन (Western Union) और आरआईए मनी ट्रांसफर (RIA Money Transfer) के जरिये 5700 ऑस्ट्रलियाई डॉलर (करीब तीन लाख रुपये) स्थानांतरित करने के लिए फुसलाया. अभिनेत्री ईशा शरवानी अब ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहती हैं. यह गिरफ्तारियां साइबर अपराध इकाई ने की है.

बता दें कि ईशा शरवानी फिल्म किस्ना में अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे. 2007 में इमरान हाश्मी की फिल्म 'गुड बॉय बैड बॉय' में भी नजर आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).