बॉलीवुड

Isha Ambani Anand Piramal Wedding: शाहरुख-गौरी ने फ्लोर पर लगाई आग, 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर जमकर किया डांस, देखें Video

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की प्रीवेडिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे. शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, दीपिका पादुकोण और वरुण धवन समेत कई सितारों ने इस ग्रैंड समारोह में शिरकत की

Isha Ambani Anand Piramal Wedding: शाहरुख-गौरी ने फ्लोर पर लगाई आग, 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर जमकर किया डांस, देखें Video
शाहरुख खान और गौरी खान (Photo Credits: Instagram)

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) की प्रीवेडिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे. शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, दीपिका पादुकोण और वरुण धवन समेत कई सितारों ने इस ग्रैंड समारोह में शिरकत की. इन सितारों ने ईशा और आनंद की प्रीवेडिंग सेरेमनी में जमकर रौनक लगाई. पहले ही इस फंक्शन से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं. अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) का भी एक वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में शाहरुख खान और गौरी फिल्म 'ये जीवनी है दीवानी' के गाने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि असल में इस गाने को रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है.

यह भी पढ़ें:-  Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजस्‍थान पहुंची हिलेरी क्‍लिंटन

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में किंग खान एक बौने व्यक्ति 'बउआ सिंह' का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं. आनंद एल राय ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2018 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).