बॉलीवुड

अक्षय कुमार सोनम कपूर को बनाना चाहते हैं अपनी हीरोइन, क्या रोहित शेट्टी इस बात से हैं नाखुश ?

रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंबा' में अक्षय कुमार की दमदार एंट्री दिखाकर अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी ' की झलक लोगो को दिखाई थी.

अक्षय कुमार सोनम कपूर को बनाना चाहते हैं अपनी हीरोइन, क्या रोहित शेट्टी इस बात से हैं नाखुश ?
अक्षय कुमार, सोनम कपूर और रोहित शेट्टी (File Image)

रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंबा' में अक्षय कुमार की दमदार एंट्री दिखाकर अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी ' की झलक लोगो को दिखाई थी. अक्षय इस फिल्म में एटीएस अफसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 'सिंबा' में अक्षय की एक झलक देखकर उनके फैन्स की इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बड़ गई हैं. ऐसे में रोहित ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, "मैं अपनी फिल्म में लेडी कॉप को भी इंट्रोड्यूस करूंगा'. इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट कई नामचीन एक्ट्रेस के नाम सामने आए. सबसे पहले पूजा हेगड़े का नाम सामने आया था. सूत्रों की माने तो, पूजा के नाम के लिए अक्षय ने बढ़ावा दिया था लेकिन रोहित ने इस खबर को झूठा साबित किया.

 

 

View this post on Instagram

 

Little Singham coming soon. #LittleSingham #DiscoveryKids

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

आपको बता दें कि इस रोल के लिए कैटरीना कैफ और करीना कपूर खान को लिए जाने की भी चर्चा थी. हाल ही में सोनम कपूर के नाम के चर्चे शुरू हैं. सूत्रों की माने तो अक्षय ने सोनम के नाम की सिफारिश की हैं. इससे पहले सोनम ने अक्षय के साथ फिल्म 'पैडमैन' और फिल्म 'थैंक यू' में स्क्रीन शेयर की थी.

 

आपको बता दें कि जब रोहित सोनम की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की स्क्रीनिंग में  पहुंचे थे तब ऐसी आशंका लगायी जा रही थी कि रोहित की अपकमिंग फिल्म में 'लेडी कॉप' सोनम कपूर ही बनेगी. लेकिन सूत्रों की माने तो रोहित को 'लेडी कॉप' के लिए सोनम कपूर पसंद नही आई हैं. सोनम के बदले रोहित के दिमाग में एक और एक्ट्रेस का नाम चल रहा हैं.. वैसे उस एक्ट्रेस ने रोहित के साथ पहले भी काम किया हैं और वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही हैं. अब देखना यह होगा कि रोहित की लेडी सिघंम कौन बनती हैं?

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 12:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).