King: 'किंग' से अभिषेक बच्चन का 'लीक' लुक क्या वाकई फर्जी है? जानें वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई

फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन के विलेन अवतार की एक धुंधली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि, इंडस्ट्री के सूत्रों ने इस तस्वीर को फर्जी बताते हुए अभिनेता के वर्तमान लोकेशन की जानकारी साझा की है.

अभिषेक बच्चन (Photo Credits: File Image)

मुंबई, 15 मई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood Superstar Shah Rukh Khan) की आगामी फिल्म 'किंग' (King) को लेकर प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Pic) हुई, जिसमें दावा किया गया कि यह फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का पहला लुक है. इस धुंधली तस्वीर में अभिनेता एक रफ-एंड-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं. हालांकि, ताजा रिपोर्टों और इंडस्ट्री के सूत्रों ने इस तस्वीर की सच्चाई पर बड़ा खुलासा किया है. यह भी पढ़ें: Kaalidhar Laapata Trailer: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालिधर लापता' का ट्रेलर रिलीज, बिछड़ने-टूटने और उम्मीद की अनसुनी दास्तान (Watch Video)

क्या है वायरल तस्वीर का सच?

वायरल हो रही इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन एक लंबे ग्रे ओवरकोट में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक शॉटगन है. वे किसी वाहन के ऊपर खड़े हैं और पीछे का बैकग्राउंड पहाड़ी इलाका जैसा लग रहा है. प्रशंसकों ने इसे 'किंग' के सेट से लीक हुई तस्वीर मानकर शेयर करना शुरू कर दिया, लेकिन 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी है.

एक विश्वसनीय सूत्र ने स्पष्ट किया, 'अभिषेक बच्चन फिलहाल 'यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग' (ETPL) के काम के सिलसिले में आयरलैंड में हैं. सोशल मीडिया पर उनके जो 'किंग' के सेट से लुक होने का दावा किया जा रहा है, वह आधारहीन है.'

लीक से परेशान फिल्म निर्माता

अभिषेक की यह फर्जी तस्वीर ऐसे समय में आई है जब फिल्म 'किंग' के सेट से लगातार अनधिकृत सामग्री लीक हो रही है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के एक गाने की शूटिंग के वास्तविक वीडियो और फोटो वायरल हुए थे इ.न घटनाओं से परेशान होकर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने प्रशंसकों से अपील की थी कि वे लीक हुई सामग्री को साझा न करें, ताकि फिल्म का रोमांच बना रहे.

फिल्म 'किंग' के बारे में

'किंग' साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्मों में से एक है. इसमें पहली बार अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान के सामने नकारात्मक भूमिका (Antagonist) में नजर आएंगे. फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड