दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनकी याद में शेयर की ये Throwback फोटोज, कही ये दिल छू लेने वाली बात
बॉलीवुड के महान कलाकार इरफान खान का 29 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया था. कैंसर से तकरीबन 2 साल तक जंग लड़ने के बाद उन्होंने पिछले महीने अपना दम तोड़ दिया. उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.
- Read in
- English
बॉलीवुड के महान कलाकार इरफान खान (Irrfan Khan) का 29 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया था. कैंसर (Cancer) से तकरीबन 2 साल तक जंग लड़ने के बाद उन्होंने पिछले महीने अपना दम तोड़ दिया. उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. उन्हें याद करते हुए कई सारे कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) दी. अब उनकी पत्नी सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी फोटोज शेयर की और एक इमोशनल बात लिखी है.
सुतापा ने फेसबुक पर इरफान संग अपनी कैंडिड पिक्चर्स पोस्ट करके लिखा, "सही और गलत की इस सोच के बीच मैं तुम्हें मिलूंगी एक ऐसे मैदान में जहां हमारी अंतरआत्मा घास में आराम करती लेटी होगी. ये दुनिया इन सब बातों के लिए नहीं. ये सब वक्त की बात है...मिलेंगे बातें करेंगे...जब तक हम दोबारा मिलें."
आपको बता दें कि इरफान को दो बेटे हैं जिनका नाम है बाबिल खान (Babil Khan) और अयान खान (Ayan Khan) . इरफान के निधन के बाद यकीनन उनका परिवार काफी अकेला और मायूस महसूस कर रहा है. लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी फिल्म जगत से उनके करीबी उनका साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने उनके परिवार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

