कोहली की धमाकेदार पारी देख अमिताभ बच्चन बने एंथोनी भाई, कहा- कितनी बार बोला मई तेरे को Virat को मत छेड़

कल हुए मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रनों का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

विराट कोहली और अमिताभ बच्चन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) क्रिकेट के कितने बड़े दीवाने हैं ये किसी से नहीं छिपा है. इसलिए तो जब भी क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) कोई शानदार कारनामा करती हैं बिग बी बिना तारीफ किया नहीं रहते. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा हैं. दरअसल भारत बनाम वेस्टइंडीज के हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में पहला T20 मैच खेला गया. जहां वेस्ट इंडीज के बनाए 207 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 50 गेदों 94 रन ठोक दिए. जिसके दम पर टीम ने 8 गेंद रहते हुए ही इस विशाल स्कोर को पा लिया.

विराट कोहली की इसी शानदार पारी को देखते हुए अमिताभ बच्चन भी खुशी से झूम उठे. जिसके बाद बिग बी ने फिल्म अमर अकबर एंथोनी के एंथोनी भाई बनकर वेस्ट इंडीज को नसीहत देते दिखाई दिए. अमिताभ बच्चन ने लिखा - यार कितनी बार बोला मई तेरे को..की Virat को मत छेड़ , मत छेड़ , मत छेड़...पन सुनताइच किधर है तुम...अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में!!!! देख देख.. WI का चेहरा देख; कितना मारा उसको, कितना मारा!! (with due respects to Anthony bhai , of AAA)

अमिताभ बच्चन से मिली इस बधाई के बाद विराट ने भी उनका शुकिया अदा किया.

आपको बता दे कि कल हुए मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने शिमरन हेटमायेर (56), एविन लुइस (40) और विंडीज के कप्तान केरन पोलार्ड (39) की मदद से 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रनों का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन राहुल और कोहली ने इसे अपनी बल्लेबाजी से आसान बना दिया. कोहली ने जहां 94 रन बनाए वहीं लोकेश राहुल ने भी 62 रनों का योगदान दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट