सलमान खान-अक्षय कुमार की इस फिल्म में हरभजन सिंह, इरफान पठान और मोहम्मद कैफ ने किया था काम! बॉक्स ऑफिस पर हुई थी सुपरहिट
हम आपको भारतीय टीम के हुनहार प्लयेर के बारे में बताएंगे जिन्होंने सुपरहिट फिल्मों में अपने कैमियो के जरिए एक्टिंग का हुनर दिखाया हैं. अक्षय कुमार और सलमान खान की सुपर डुपर हिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगे' में हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ और इरफान पठान की एक्टिंग का तड़का देखने काबिल था. '
क्रिकेट और बॉलीवुड का गहरा नाता हैं. क्रिकेट के मैदान में क्रिकेटर्स चौकों - छक्को की आतिशबाजी करते है. लेकिन इन्हें भी बॉलीवुड की ग्लैमरस और चकाचौंध दुनिया का आकर्षण होता हैं. क्रिकेट की दुनिया के बादशाह ने भी फिल्मों की दुनिया में अपना हाथ आजमाया है. कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने फिल्मों में लीड रोल में नजर आए हैं तो कई ऐसे प्लेयर्स भी हैं जिन्होंने 2 मिनिट का दमदार कैमियो किया हैं. हम आपको भारतीय टीम के हुनहार प्लयेर के बारे में बताएंगे जिन्होंने सुपरहिट फिल्मों में अपने कैमियो के जरिए एक्टिंग का हुनर दिखाया हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सलमान खान (Salman Khan) की सुपर डुपर हिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' (Mujhse Shaadi Karogi) में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) और इरफान पठान (Irfan Pathan) की एक्टिंग का तड़का देखने काबिल था.
'मुझसे शादी करोगी' फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में अक्षय कुमार, सलमान खान को क्रिकेट के मैदान पर हिरोइन प्रियंका चोपड़ा को अपने प्यार का इजहार करने लाते हैं. इस क्लाइमेक्स सीन में मस्त मौला बॉलर हरभजन सिंह, कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान छोटीसी भूमिका में नजर आते हैं. जिसमें पार्थिव पटेल और हरभजन सिंह कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: अभिनव शुक्ला पर भड़के सलमान खान, कहा- खुद सुरक्षित रहते हो और रुबीना दिलैक हमेशा होती हैं नोमिनेट
हरभजन सिंह के अलावा वर्ल्डकप में धुव्वाधार पारी खेलनेवाले युवराज सिंह भी फिल्मों की दुनिया में अपने अभिनय का हाथ आजमा चुके हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी अपना हाथ आजमा चूका हैं. वहीं एम एस धोनी ने भी जॉन अब्राहिम की फिल्म 'क्रूक' में भी कैमियो करते नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

