गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा एक होंगे इमरान खान और अवंतिका मलिक? एक्टर की वाइफ ने दिया ऐसा हिंट
अवंतिका ने हाल ही में एक पोस्ट अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिससे यह कयास लगाया जा सकता है की वो अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हैं. अवंतिका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "मैंने प्यार के साथ रहने का फैसला लिया है. नफरत को सहना बहुत बडा बोझ है.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Imran Khan) पिछले साल अपनी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) और उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे. 19 जून, 2019 में अवंतिका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिससे यही अंदाजा लगाया गया था कि इनका रिश्ता टूटने की कगार पर है.
अवंतिका ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिससे यह कयास लगाया जा सकता है कि वो अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हैं. यह फोटो बहुत ही प्यारी है जिसमें वो अपने बेटी को घुटने में बैठकर किस कर रही है.
यह फोटो तो ब्लैक एंड व्हाइट है पर इस फोटो में मां के प्यार के कई रंग झलकते हैं. अवंतिका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैंने प्यार के साथ रहने का फैसला लिया है. नफरत को सहना बहुत बड़ा बोझ है." यह मार्टिन लूथर किंग (Martin Luther King) का कोट हैं. साथ ही अवंतिका ने लिखा हैं जब मुझे प्यार की पवित्रता में विश्वास करने की आवश्यकता थी तो ब्रह्मांड मुझे एक संकेत भेजता है. ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने बचपन की क्यूट फोटो के साथ अपनी ग्लैमरस पिक्चर का कोलाज किया शेयर, वरुण धवन ने किए ऐसा कमेंट
अवंतिका के इस पोस्ट को देखकर यही लगता है कि वो जल्द ही इमरान और उनके बीच आए दरार को मिटाकर अपनी बेटी के साथ तकरीबन एक साल के बाद घर लौट सकती हैं. बता दें कि 2011 में अवंतिका और इमरान खान ने लव मैरिज किया था. लेकिन 8 साल के बाद ही यह दोनों अलग हुए थे. हम तो यही चाहेंगे की दोनों आपसी मुटाव को भुलाकर दोबारा अपनी बेटी के साथ साथ मिलकर रहें. [Poll ID="null" title="undefined"]
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

