बॉलीवुड

इमरान खान और अवंतिका मलिक लेंगे तलाक? एक्टर की सास ने किया खुलासा

मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था. बताया जा रहा था कि इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के रिश्ते में दरार आ गई है.

इमरान खान और अवंतिका मलिक लेंगे तलाक? एक्टर की सास ने किया खुलासा
इमरान खान और अवंतिका मलिक (Photo Credits: Instagram)

मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था. बताया जा रहा था कि इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के रिश्ते में दरार आ गई है. डीएनए की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अवंतिका हाल ही में अपनी बेटी के साथ इमरान का घर छोड़कर अपने माता-पिता के घर चली गई थी और अभी वहीं पर रह रही हैं. ऐसा कहा जा रहा था कि इमरान और अवंतिका ने कुछ समय तक अलग रहने का निर्णय लिया है.

अब इमरान की सास वंदना मलिक (Vandana Malik) ने इस रिपोर्ट की सच्चाई के बारे में बताया है. इन डॉट कॉम से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "हमने सारी खबरें पढ़ी और मैं आपको बता दूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है. दोनों के बीच कुछ मतभेद है, जो ठीक हो जाएंगे." इमरान और अवंतिका ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है.

यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और पत्नी अवंतिका मलिक के रिश्ते में आई दरार?

आपको बता दें कि इमरान खान और अवंतिका मलिक ने तकरीबन 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था. साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. इमरान और अवंतिका की एक बेटी भी है. उसका नाम इमरा है. इमरान के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने 'जाने तू या जाने ना', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'डेली बेली', 'कट्टी बट्टी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).