प्रियंका चोपड़ा को पसंद है एक्शन, कहा- ऐसी फिल्मों का है इंतजार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब तक की अपनी कई सारी फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट्स किए हैं. उनका कहना है कि वह इन्हें और भी अधिक करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें एक्शन फिल्में पसंद है.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अब तक की अपनी कई सारी फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट्स किए हैं. उनका कहना है कि वह इन्हें और भी अधिक करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें एक्शन फिल्में पसंद है. प्रियंका ने आईएएनएस को बताया, "मैंने हमेशा से अपने सारे स्टंट्स खुद किए हैं. मुझे अपनी बॉडी पर पूरा भरोसा है. मैं एक एथलीट हूं. मुझे एक्शन फिल्में वाकई में बहुत पसंद है. मैंने 'डॉन'(Don) और 'क्वॉन्टिको' (Quantico) में एक्शन दृश्य किए हैं. उम्मीद करती हूं कि आगे ऐसा और भी करने को मिले.
इस शैली को आमतौर पर पुरुषों का माना जाता रहा है. इसे लेकर पूर्व मिस वल्र्ड ने कहा, मैं एक ऐसी इंसान हूं, जो दुनिया में लैंगिक समानता की बात पर यकीन रखती हूं. जिंदगी में उस दिन को देखने की उम्मीद करती हूं कि जहां हम किसी फिल्म को महिला-केंद्रित फिल्म कहने के बजाय उसे सिर्फ एक फिल्म कहेंगे, महिला निर्देशक कहने के बजाय उन्हें सिर्फ निर्देशक कहेंगे, महिला एथलीट की जगह सिर्फ एथलीट कहेंगे. यह भी पढ़े: Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया सेफ हैंड्स चैलेंज, Video शेयर करके अमिताभ बच्चन, निक जोनस और परिणीति चोपड़ा को किया नोमिनेट
प्रियंका के पास इस वक्त कई सारी परियोजनाएं हैं, जिनमें से एक सुपरहीरो फिल्म भी है. इसका शीर्षक 'वी कैन बी हीरोज' (We Can Be Heroes) है. तो क्या दर्शक उन्हें सुपरहीरो के तौर पर देख पाएंगे? इस पर प्रियंका ने कहा, "मैं आपको यह नहीं बता सकती, लेकिन रॉबर्ट रॉड्रिग्ज (Robert Rodriguez) द्वारा बनाई गई यह बच्चों की एक सुपरहीरो फिल्म है. यह भी पढ़े: ‘नागिन’ सीरीज पर फिल्म बनाना चाहती थी एकता कपूर, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को दिया ऑफर तो मिला था ये जवाब
आपको स्पाई किड्स के बारे में पता है? इसमें उसकी एक झलक मिलेगी और यह कहानी कई बेहतरीन कलाकारों द्वारा बताई जाएगी. यह काफी मजेदार होगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2020 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

