बॉलीवुड

मैं और कंगना अब अधिक अनुभवी हो गये हैं : राजकुमार राव

अभिनेता राजकुमार राव कहा कि फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में दर्शक उन्हें और अभिनेत्री कंगना रनौत का बेहतर अभिनय करते देखेंगे क्योंकि उनका मानना है कि अब वे दोनों पहली फिल्म 'क्वीन' से काफी आगे निकल आए हैं.

मैं और कंगना अब अधिक अनुभवी हो गये हैं : राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव (Photo Credit-Instagram)

नई दिल्ली : अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) का कहना है कि फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ (Judgementall Hai Kya) में दर्शक उन्हें और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का बेहतर अभिनय करते देखेंगे क्योंकि उनका मानना है कि अब वे दोनों पहली फिल्म ‘क्वीन’ से काफी आगे निकल आये हैं.

दोनों अभिनेता पांच साल बाद इस फिल्म में फिर से साथ दिखेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘‘क्वीन’ के दौरान जो अनुभव हमने हासिल किया उसकी तुलना में आज हम कहीं अधिक परिपक्व हो गये हैं. आप जितना काम करेंगे उतना अधिक सीखेंगे. निश्चित रूप से हम दोनों अनुभवी हुए हैं.’’

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के कुछ सीन्स को करना चाहती हैं रीशूट? निर्देशक ने किया खुलासा

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मंगलवार को राव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘लेकिन मेरा मानना है कि हमारे रिश्ते आज भी वैसे ही हैं जैसे ‘क्वीन’ के दौरान थे. हम आज भी दोस्त हैं और हमलोग जो भी करते हैं उसके लिये बहुत जुनून है. लोगों को पर्दे पर यही नजर आने वाला है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).