एक बार फिर होगी कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की भिड़ंत
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की भिड़ंत अब बॉक्स-ऑफिस पर होगी. 25 जनवरी, 2019 को कंगना अभिनीत 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' और ऋतिक की 'सुपर 30' दोनों रिलीज होगी.
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की भिड़ंत अब बॉक्स-ऑफिस पर होगी. 25 जनवरी, 2019 को कंगना अभिनीत 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' और ऋतिक की 'सुपर 30' दोनों रिलीज होगी. दोनों कलाकारों के बीच विवाद पहले से है. विवाद तब शुरू हुआ, जब कंगना ने संकेत दिया कि ऋतिक उनके 'पूर्व प्रेमी' हैं. इसके चलते दोनों के बीच कानूनी लड़ाई भी हुई.
अब दोनों की फिल्में अगले साल गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह पर रिलीज होने जा रही है.
जी स्टूडियोज और निर्माता कमल जैन ने शनिवार को उनकी 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज की घोषणा की.
यह ताकत और बहादुरी की असाधारण कहानी है, जो पीढ़ियों में भारतीयों को प्रेरित करती है.
वहीं ऋतिक की 'सुपर 30' में वह वास्तविक जीवन के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे.
यह रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम द्वारा समर्थित है और विकास बहल द्वारा निर्देशित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2018 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

