बॉलीवुड

Hrithik Roshan’s 47th Birthday: Tiger Shroff ने अपने डांस गुरु ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर स्पेशल अंदाज में दी बधाई, शेयर किया ये Video

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी अपने गुरु ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई स्पेशल पोस्ट कर दी. टाइगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'वॉर' का जबरदस्त एक्शन सीन शेयर कर ऋतिक को बर्थडे विश किया.

Hrithik Roshan’s 47th Birthday: Tiger Shroff ने अपने डांस गुरु ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर स्पेशल अंदाज में दी बधाई, शेयर किया ये Video
टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से लाखों-करोड़ों फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं फिल्म इंडस्ट्री की बॉलीवुड हस्तियां भी खास मौके ऋतिक को बधाई दे रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी अपने गुरु ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई स्पेशल पोस्ट कर दी. टाइगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'वॉर' का जबरदस्त एक्शन सीन शेयर कर ऋतिक को बर्थडे विश किया.

टाइगर श्रॉफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने गुरु ऋतिक रोशन के बर्थडे पर फिल्म 'वॉर' एक्शन सीन शेयर कर एक्टर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, "आपका यह साल शानदार हो गुरूजी! आपको अछे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं. हैप्पी बर्थडे." टाइगर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनके कई सारे फैंस पोस्ट पर कमेंट्स कर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Hrithik Roshan’s 47th Birthday: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर छलका एक्स-वाइफ सुजैन खान का प्यार, ये यादगार Video शेयर कर दी बधाई

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ विकास बहल निर्देशित फिल्म 'गणपत' में नोरा फतेही और नुपुर सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. इसके अलावा अहमद खान निर्देशित फिल्म 'हिरोपंती 2' में कृति सेनन के साथ जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे. वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार एकसाथ काम कर ते नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद निर्देशित एक्शन फिल्म में दीपिका और ऋतिक खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे. हालांकि फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).