ऋतिक रोशन ने संजय खान की ऑटोबायोग्राफी 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' की झलक साझा की
अभिनेता ऋतिक रोशन ने गुरुवार को दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और अपने पूर्व ससुर संजय खान की ऑटोबायोग्राफी 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' की पहली झलक साझा की.
मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन ने गुरुवार को दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और अपने पूर्व ससुर संजय खान की ऑटोबायोग्राफी 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' की पहली झलक साझा की. इसका विमोचन दिवाली पर होगा. ऋतिक ने ट्वीट किया, "वह असली खान हैं और उन्होंने क्या कहानी सुनाई है. संजय खान की आत्मकथा जल्द जारी होगी. ऑटोबायोग्राफी 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' की पहली झलक."
इसमें संजय खान के जीवन का विस्तार से वर्णन किया गया है. हिंदी फिल्म उद्योग में उनके करियर, संबंधों, दोस्ती, रोमांच और घटनाओं-दुर्घटनाओं में उल्लेख किया गया है.
संजय 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय और 'चांदी सोना', 'काला धंधा गोरे लोग' जैसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं. उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में भी काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

