बॉलीवुड

Vikram Vedha: Hrithik Roshan के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'विक्रम वेधा' का इंटेंस पोस्टर, दिखा एक्टर का ऐसा अंदाज

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के बर्थडे के मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए उनकी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' का पोस्टर मेकर्स ने शेयर किया है.

Vikram Vedha: Hrithik Roshan के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'विक्रम वेधा' का इंटेंस पोस्टर, दिखा एक्टर का ऐसा अंदाज
विक्रम वेधा पोस्टर में ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

Hrithik Roshan Poster from Vikram Vedha: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के बर्थडे के मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए उनकी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' का पोस्टर मेकर्स ने शेयर किया है. फिल्म का निर्माण कर रही रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें उनका बेहद फिट और डैशिंग अवतार देखने को मिल रहा है.

फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा गया, "ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई. विक्रम वेधा से वेधा का फर्स्ट लुक साझा करते हुए हमें खुशी हो रही है. 30 सितंबर 2022 को ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है." फिल्म का ये पोस्टर इंटरनेट पर आते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर रही है.

आपको बता दें कि फिल्म 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रीमेक है. फिल्म में सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).