बॉलीवुड

परिवार समेत इस बड़े बॉलीवुड स्टार को ऋतिक रोशन ने दिया फिटनेस चैलेंज

बॉलीवुड में सबसे तंदरुस्त अभिनेता में से एक ऋतिक अपनी फिटनेस से लोगों को चकित करते आए हैं.

परिवार समेत इस बड़े बॉलीवुड स्टार को ऋतिक रोशन ने दिया फिटनेस चैलेंज
(Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा करते हुए एक प्रेरक वीडियो साझा किया है. ऋतिक ने अपने माता-पिता पिंकी और राकेश रोशन के साथ अपने जिगरी दोस्त टाइगर श्रॉफ और कुणाल कपूर को फिटनेस चैलेंज लेने के लिए कहा है. बॉलीवुड में सबसे तंदरुस्त अभिनेता में से एक ऋतिक अपनी फिटनेस से लोगों को चकित करते आए हैं.

हाल ही में राज्यवर्धन राठौर ने इस चुनौती की शुरुआत की थी.

ऋतिक ने वीडियो साझा करते हुए कहा, "अपनी कार में व्यर्थ बैठने के बजाय, काम के लिए साइकिल पर जाना बेहतर है और यह सच है क्योंकि आप बस बैठकर कोई कैलोरी नहीं जला रहे हैं."

ऋतिक ने सभी को फिट रहने के लिए पैदल चलने और साइकिल चलाने की बात कही.

फिलहाल ऋतिक अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह गणित के शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2018 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).