गृहिणियां देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं: ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि गृहिणी देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं. 'इंडियन आइडल 10' के सप्ताहांत एपिसोड में अनिल कपूर, ऐश्वर्य और राजकुमार राव साथ दिखे.
मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि गृहिणी देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं. हाल ही में 'इंडियन आइडल 10' के सप्ताहांत एपिसोड में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ ऐश्वर्या यहां अपनी फिल्म 'फन्ने खान' को प्रमोट करने पहुंची थी.
जानकारी के मुताबिक, एक प्रतियोगी इंदिरा दास की परफॉर्मेस के बाद उनकी मां ने ऐश्वर्या से देश की गृहिणियों पर उनके विचारों के बारे में पूछा. ऐश्वर्या ने कहा, "गृहिणियां देश के सबसे बड़ी सीईओ हैं और उन्हें देश में अत्यधिक सम्मान और प्रशंसा दी जानी चाहिए. मैं देश और दुनिया के सभी गृहिणियों को पूर्ण सम्मान और प्रशंसा के साथ सलाम करती हूं."
शो के एक जज विशाल ददलानी ने कहा, "दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन भी देश की हर एक आम गृहिणी की तरह हैं.
मुझे याद है अपने संगीत विश्व दौरे में से जब अमिताभ बच्चन जी ने मुझे और पूरी टीम को डिनर के लिए आमंत्रित किया था, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय बच्चन ने टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने हाथों से डिनर कराया."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2018 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

