बॉलीवुड

Holi Song 2020: असीम रियाज-जैकलीन फर्नांडिज का होली स्पेशल सॉन्ग 'मेरे अंगने में' हुआ रिलीज, देखें ये Music Video

असीम रियाज और जैकलीन फर्नांडिज का होली स्पेशल सॉन्ग 'मेरे अंगने में' रिलीज कर दिया गया है. गानें में सन 1435 और साल 2020, ये दो अलग समयकाल को दर्शाया गया है. वीडियो की शुरुआत में जैकलीन एक राजकुमार के रूप में हाथ में धनुष बाण लिए नजर आ रही हैं.

Holi Song 2020: असीम रियाज-जैकलीन फर्नांडिज का होली स्पेशल सॉन्ग 'मेरे अंगने में' हुआ रिलीज, देखें ये Music Video
असीम रियाज और जैकलीन फर्नांडिज (Photo Credits: Youtube)

Asim Riaz-Jacqueline Fernandez Music Video: असीम रियाज और जैकलीन फर्नांडिज का होली स्पेशल सॉन्ग 'मेरे अंगने में' (Mere Angne Mein) रिलीज कर दिया गया है. गानें में सन 1435 और साल 2020, ये दो अलग समयकाल को दर्शाया गया है. वीडियो की शुरुआत में जैकलीन एक राजकुमार के रूप में हाथ में धनुष बाण लिए नजर आ रही हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह जैकलीन असीम की पर्सनालिटी से प्रभावित होकर उनके प्रेम में पड़ जाती हैं.

इस गानें को म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "इस होली, मेरे अंगने में को सुनें लुक पर."

ये भी पढ़ें: असीम रियाज और जैकलीन फर्नांडिज के म्यूजिक Video शूट की रोमांटिक फोटो हुई Viral, देखें पूरी Gallery

इस गानें को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और राजा हसन (Raja Hasan) ने मिलकर गाया है और इसके म्यूजिक को तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने कंपोज किया है. इसी के साथ वायु ने इसके बोल लिखे हैं. इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन राधिका राव और विनय सपरू ने मिलकर किया है.

गौरतलब है कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के पहले रनरअप रहे असीम रियाज के साथ इस म्यूजिक वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इंटरनेट पर इस सॉन्ग के आते ही ये वायरल हो चला है और इसे काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).