Akshay Kumar, Suniel Shetty और Paresh Rawal संग बनेगी Hera Pheri 3? प्रोड्यूसर ने दी ये बड़ी जानकारी
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरी फेरी 3' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है.
Hera Pheri 3 to be made with Akshay Kumar, Suniel Shetty and Paresh Rawal: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरी फेरी 3' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म के मेकर्स इसकी ओरिजिनल कास्ट के साथ इसका तीसरा पार्ट यानी 'हेरी फेरी 3' बनाने जा रहे हैं. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने इसे लेकर प्लानिंग भी शुरू कर दी है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता फिरोज नाडीयाडवाला ने कहा कि वो फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा, "आपको ये फिल्म जल्द ही अक्षय, सुनील और परेश जी के साथ देखने को मिलेगा. हमने पहले इस फिल्म के साथ जो कामयाबी पाई है उसे हम बरकरार रखेंगे और इस बार हमें फिल्म की कहानी, पथकथा, किरदार और हर मायनों में सही रहना होगा."
फिल्म इस फिल्म के सीक्वल को डायरेक्ट करने के लिए निर्देशक का तय होना बाकी है. बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था तो वहीं इसके दूसरे पार्ट पर नीरज वोरा ने काम किया था. आपको बता दें कि इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म से जुड़े मेमस बीते 3-4 साल में काफी ट्रेंड में रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

