हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, कपल की इस लेटेस्ट फोटोज को आप नहीं कर सकते मिस (See Pics)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने अपने बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या के साथ लॉकडाउन में खुशखबर लेकर आए हैं. इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने नताशा को क्रूज पर रोमांटिक अंदाज से प्रपोज कर जनवरी महीने में सगाई कर सबको चौंका दिया था. अब नताशा और हार्दिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर में नए मेहमान आने की खुशखबरी दी हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने अपने बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ लॉकडाउन में खुशखबर लेकर आए हैं. इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने नताशा को क्रूज पर रोमांटिक अंदाज से प्रपोज कर जनवरी महीने में सगाई कर सबको चौंका दिया था. अब नताशा और हार्दिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर में नए मेहमान आने की खुशखबरी दी हैं. इन दोनों की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं.
नताशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है, जिसमें आप देख सकते हैं की, नताशा अपना बेबी बंप को फ्लौंट कर रही है तो वहीं हार्दिक पांड्या भी नताशा के साथ पोज दे रहे हैं. दुसरे फोटो में नताशा और हार्दिक ट्रेडिशनल कपड़ों में है और गले में माला पहनी हुई है. जिससे यह कयास लगाया जा सकता है की यह दोनों की शादी की तस्वीर है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,"हार्दिक और मैंने एक दुसरे के साथ लंबा सफर तय किया है. हम बहुत जल्द हमारे लाइफ में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे है. हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है." यह भी पढ़े: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बनने वाले हैं पिता, मंगेतर नताशा स्टेनकोविक की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी (See Pics)
नताशा लॉकडाउन में हार्दिक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थी. वो आए दिन अपनी रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं.
नताशा और हार्दिक अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए
नताशा और हार्दिक की प्यार भरे लम्हे.
लॉकडाउन के दौरान नताशा हार्दिक के फैमिली के साथ ही रह रही थी. ऐसे में नताशा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेग्नेंसी की खबर देकर अपने फैंस के साथ साथ सभी को चौंका दिया है. इन दोनों को उनके फैंस बधाई कमेंट्स कर बधाई दे रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

