बॉलीवुड

Suhana Khan Turns 21: सुहाना खान के जन्मदिन पर मॉम Gauri Khan ने ग्लैमरस फोटो पोस्ट कर दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी लाड़ली बिटिया के इस स्पेशल डे पर उनकी मॉम गौरी ने सोशल मीडिया पर उनकी बेहद ग्लैमरस फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

Suhana Khan Turns 21: सुहाना खान के जन्मदिन पर मॉम Gauri Khan ने ग्लैमरस फोटो पोस्ट कर दी बधाई
सुहाना खान (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Suhana Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी लाड़ली बिटिया के इस स्पेशल डे पर उनकी मॉम गौरी ने सोशल मीडिया पर उनकी बेहद ग्लैमरस फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. गौरी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में सुहाना बेहद हॉट अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर सुहाना की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे, तुम्हें हम आज, कल और हमेशा प्यार करेंगे." इस पोस्ट को देखने के बाद सुहाना ने भी अपनी मॉम को रिप्लाई करते हुए लिखा, "आई लव यू." गौरी की इस पोस्ट पर कई सारे सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए सुहाना को बर्थडे विश किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

इसमें सीमा खान, नीलम कोठारी, भावना पांडे, नम्रता शिरोडकर और संजय कपूर समेत अन्य कई लोग शामिल हैं. आपको बता दें कि सुहाना खान इन दिनों फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं. इंग्लैंड में आर्डिंगली कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद वो फिल्मों की पढ़ाई करने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी पहुंची. 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान वो मुंबई लौट आई थी और अपने परिवार के साथ मौजूद थी.

गौरतलब है कि सुहाना भी अपने पिता की तरह एक एक्टर बनना चाहती हैं. इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था, "अगर सुहाना को एक्टर बनना है तो उसे अगले 3-4 साल एक्टिंग सीखनी चाहिए. मैं जानता हूं मेरे कई सारे इंडस्ट्री के दोस्त ये चाहते हैं कि मेरे बच्चे एक्टिंग करना शुरू कर दें. लेकिन मुझे लगता है अभी इसका वक्त नहीं आया है."

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).