बॉलीवुड

Happy Birthday Shraddha Kapoor: जब 16 साल की श्रद्धा कपूर ने Salman Khan के साथ काम करने से कर दिया था इनकार, ये थी बड़ी वजह!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज 34 वर्ष की हो गई हैं. फिल्म इंडस्ट्री में आज श्रद्धा को शक्ति कपूर की बेटी नहीं बल्कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के रूप में जाना जाता है. अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी से लोगों का दिल जीता और बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की.

Happy Birthday Shraddha Kapoor: जब 16 साल की श्रद्धा कपूर ने Salman Khan के साथ काम करने से कर दिया था इनकार, ये थी बड़ी वजह!
सलमान खान और श्रद्धा कपूर (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Shraddha Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज 34 वर्ष की हो गई हैं. फिल्म इंडस्ट्री में आज श्रद्धा को शक्ति कपूर की बेटी नहीं बल्कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के रूप में जाना जाता है. अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी से लोगों का दिल जीता और बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की. वैसे क्या आप जानते हैं कि श्रद्धा जब 16 साल की थी तब उन्हें सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक फिल्म ऑफर की गई थी. हालांकि श्रद्धा ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया दिया था.

बाद में एक्ट्रेस ने 23 साल की उम्र में फिल्म 'तीन पत्ती' (2010) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. श्रद्धा ने बताया कि वो हमेशा से एक एक्टर बनना चाहती थी लेकिन अपनी पढ़ाई के चलते उन्होंने इसमें जल्दबाजी नहीं की. श्रद्धा ने मीडिया को दिए हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि 15 या 16 साल की उम्र में मैं काफी छोटी थी और पहले अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करके कॉलेज जाना चाहती थी. मुझे लगता है कि शुरू से ऑफर मिलने से मेरी सलफता परिभाषित होती है. लेकिन फिल्मों के ऑफर को इनकार कर पाना आसन नहीं था. मैं अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थी क्योंकि सलमान खान के साथ काम करना एक बड़ा मौका था."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

बता दें कि श्रद्धा इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में मौजूद हैं जहां वो अपने भाई प्रियांक शर्मा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आनंद ले रही हैं. इसी के साथ श्रद्धा के कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा भी उनके साथ वहीं मौजूद हैं. ऐसे में श्रद्धा अपना ये जन्मदिन मालदीव में ही मनाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

बात करें फिल्मों की तो पिछले साल श्रद्धा की फिल्म 'नागिन' की घोषणा की गई थी. बताया गया कि उनकी इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया करेंगे. इसी के साथ श्रद्धा अपनी हिट फिल्म 'स्त्री' के दूसरे पार्ट 'स्त्री 2' में भी नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).