बॉलीवुड

Happy Birthday Disha Patani: दिशा पटानी के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट किया उनका ये मजेदार Video, एक्ट्रेस को बताया- रॉकस्टार

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके और उनके फैंस और उनके सभी चाहनेवाले उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

Happy Birthday Disha Patani: दिशा पटानी के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट किया उनका ये मजेदार Video, एक्ट्रेस को बताया- रॉकस्टार
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Disha Patani: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके और उनके फैंस और उनके सभी चाहनेवाले उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर उनका एक बेहद मजेदार वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में दिशा अपने मजेदार अंदाज में बैठे-बैठे डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

टाइगर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें दिशा पाने स्वैग स्टाइल में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए टाइगर ने लिखा, "3 वैफल्स और 3 पैनकेक्स खाने के बाद. हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार दिशा पटानी." इसी के साथ टाइगर ने इसमें हार्ट इमोजी भी लगाया है."

 

View this post on Instagram

 

3 waffles and 3 pancakes later 😂...happy birthday rockstar❤️ @dishapatani

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

ये भीं पढ़ें: Disha Patani Hot Photo: टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, बोल्ड फोटो शेयर कर उड़ाए होश

वीडियो को देखने के बाद दिशा भी सरप्राइज्ड रह गईं और इसके जवाब में लिखा, "यू...थैंक यू सुपरस्टार." इसी के साथ दिशा ने हंसने वाली और हार्ट इमोजी भी शेयर की है. इस वीडियो को देखकर ही पता चलता है कि टाइगर और दिशा की आपसी केमिस्ट्री भी बेहद मजेदार है.

बात करें वर्कफ्रंट की दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).