Happy Birthday Disha Patani: बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की मॉम आयशा श्रॉफ को ये कहकर बुलाती हैं दिशा पटानी, सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बर्थडे विशेस की भरमार देखने को मिल रही है. इस स्पेशल दिन पर जहां उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने उनका एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी वहीं उनकी मॉम आयशा श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है.
Happy Birthday Disha Patani: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बर्थडे विशेस की भरमार देखने को मिल रही है. इस स्पेशल दिन पर जहां उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने उनका एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी वहीं उनकी मॉम आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है.
आयशा ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैपिएस्ट बर्थडे दिशु." इस पोस्ट में उन्होंने दिशा पटानी को टैग भी किया है. इस फोटो को देखने के बाद दिशा भी काफी खुश हो गईं.
ये भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे के साथ बर्थडे शेयर करती हैं दिशा पटानी, एक्ट्रेस ने ये स्पेशल फोटो पोस्ट करके दी बधाई
दिशा ने इसके जवाब में लिखा, "थैंक यू सो मच आंटी." इसी के साथ दिशा ने हार्ट इमोजी भी भेजी है. इस पोस्ट पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "क्यूट."

इस पोस्ट को देखकर पता चलता है कि जहां आयशा दिशा को 'दिशु' कहकर पुकारती हैं तो वहीं दिशा उन्हें 'आंटी' कहकर बुलाती हैं. सोशल मीडिया पर इनकी ये बातचीत देखकर पता चलता है कि इनकी आपसी बॉन्डिंग बेहद प्यार से भरी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

