बॉलीवुड

AbRam Khan Turns 8: Amitabh Bachchan को अपना दादा मानते हैं अबराम खान, बिग बी ने खुद किया था मजेदार खुलासा

बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड अबराम खान का आज जन्मदिन हैं. शाहरुख खान और गौरी खान के लाड़ले बेटे अबराम आज 8 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं और उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं.

AbRam Khan Turns 8: Amitabh Bachchan को अपना दादा मानते हैं अबराम खान, बिग बी ने खुद किया था मजेदार खुलासा
अबराम खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Facebook)

Happy Birthday AbRam Khan: बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड अबराम खान का आज जन्मदिन हैं. शाहरुख खान और गौरी खान के लाड़ले बेटे अबराम आज 8 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं और उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं. अबराम बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और चर्चित स्टारकिड्स में से एक रहे हैं.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जब 15 साल के थे तब उन्होंने कैंसर के कारण अपने पिता को खो दिया था. ऐसे में आज शाहरुख के बच्चों को कहीं न कहीं दादाजी के प्यार की कमी भी खलती है. लेकिन क्या आप हैं कि उस कमी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने खुद पूरी की.

अमिताभ ने एक दफा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि शाहरुख के छोटे बेटे अबराम को अब तक यही लगता है कि वें उनके दादाजी हैं. 2017 में आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अबराम खान और शाहरुख खान के साथ फोटो शेयर करते हुए बिग बी (Big B) ने बताया था कि उन्हें लगता है कि वो ही उनके दादाजी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

इसके बाद शाहरुख ने भी जवाब देते हुए बिग बी से अनुरोध किया था कि वो वीकेंड्स पर उनके घर जरूर आएं ताकि अबराम को दादाजी का प्यार मिल सके. अबराम के जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर स्पेशल वीडियो करके उन्हें बधाई दी जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).