Happy Birthday AbRam: 7 वर्ष के हुए शाहरुख खान के नन्हें राजकुमार अबराम खान, देखें इस पॉपुलर स्टारकिड की ये क्यूट फोटोज
शाहरुख खान के नन्हें राजकुमार अबराम खान आज 7 वर्ष के हो गए हैं. अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य, अबराम घर में सभी के लाड़ले हैं और ये बात हमेशा से देखी गई है. चाहे वो पिता शाहरुख खान हो या बहन सुहाना खान, उन्हें सभी से भरपूर स्नेह और प्रेम मिलता है.
Happy Birthday AbRam: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के नन्हें राजकुमार अबराम खान आज 7 वर्ष के हो गए हैं. अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य, अबराम घर में सभी के लाड़ले हैं और ये बात हमेशा से देखी गई है. चाहे वो पिता शाहरुख खान हो या बहन सुहाना खान (Suhana Khan), उन्हें सभी से भरपूर स्नेह और प्रेम मिलता है. अबराम के जन्म से ही इस बात को लेकर हमेशा से कयास लगाया गया है कि उनका जन्म सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए हुए है. हालांकि शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया.
इसमें कोई शक नहीं कि अबराम बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक रहे हैं. बचपन से ही लोग उन्हें काफी पसंद करते आए हैं. शाहरुख भी अक्सर फिल्म प्रमोशन्स और आउटडोर शूटिंग के दौरान उन्हें अपने साथ ले जाया करते थे.
सोशल मीडिया पर अबराम खान की कई सारी क्यूट फोटोज वायरल हो रही जिसमें वो अपने बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए. अबराम मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं.
View this post on Instagram
A ray of sunshine... A sea of love... Thank you all for the happiness you bring every year!
चाहे वो अबराम के एनुअल फंक्शन का वीडियो हो या फिर उनके परिवार के साथ उनकी फोटो, उसे वायरल (Viral) होने में ज्यादा देर नहीं लगती और इसी से सोशल मीडिया पर भी उनका पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: अबराम खान का क्यूट परफॉर्मेंस देखकर शाहरुख खान-गौरी खान भी हुए मदहोश, देखें Video
View this post on Instagram
Another sweet picture from AbRam’s birthday party... #fathersloveoverload
बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन (Lockdown) के चलते शाहरुख घर पर मौजूद हैं और अबराम के साथ वक्त बिता रहे हैं. हाल ही में जब शाहरुख ने घर बैठे लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया था तब अबराम भी उनके साथ नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

