Happy Birtdhay Janhvi Kapoor: अपने सोशल मीडिया पोस्ट से हल्ला मचाने वाली जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर देखिए उनकी 5 हसीन तस्वीरें
जान्हवी कपूर आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं. जान्हवी कपूर के इस बर्थडे पर देखिए उनकी 5 ग्लैमरस फोटोज.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं. 6 मार्च 1997 को बोनी कपूर (Boney Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) के घर पैदा हुई जान्हवी दोनों की बड़ी बेटी हैं. जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क (Dhadak) से बॉलीवुड में कदम रखा. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई. जिसके बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म घोस्ट स्टोरीज में जान्हवी की झलक दिखाई दी. इस फिल्म में जान्हवी के अभिनय की भी तारीफ हुई. फिलहाल जान्हवी कपूर के हिस्से में कई फ़िल्में है. जिसमें गुंजन सक्सेना, रूही अफजना, दोस्तना 2 और तख़्त जैसी फ़िल्में हैं.
वैसे जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट और अटायर को लेकर चर्चा में रहती हैं. जान्हवी कपूर की हॉट ड्रेस और जिम लुक तो आए दिन खबरों में रहती हैं. सो जान्हवी कपूर के इस जन्मदिन पर देखते हैं उनकी 5 खूबसूरत तस्वीरें जिसने काफी चर्चा बटोरी.
रेड ड्रेस में जान्हवी के इस अंदाज ने काफी हल्ला मचाया.
इस फ्लोरल ड्रेस में जान्हवी कपूर काफी खूबूसरत लग रही थी.
View this post on Instagram
📸 @rohanshrestha 💄💇🏻♀️ @eltonjfernandez Stylist - @devanshi.15 PR Agency- @hypenq_pro
वाईट शॉर्ट ड्रेस में जान्हवी किसी परी की तरह लग रही थी.
हवाहवाई जान्हवी कपूर
View this post on Instagram
डिजाइनर घाघरा चोली में जान्हवी कपूर कमाल की लग रही थी
जान्हवी कपूर के इस जन्मदिन पर लेटेस्टली की तरफ से भी ढेरों शुभकामनाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

