Guns of North: मुलशी पैटर्न के रीमेक में नजर आयेंगे आयुष शर्मा, जबकि डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे महेश मांजरेकर
फिल्म मुलशी पैटर्न में महेश मांजरेकर ने गनपत का किरदार निभाया था. जबकि इसके हिंदी रीमेक को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी उन्ही को दी गई है.
मराठी क्राइम थ्रिलर फिल्म मुलशी पैटर्न (Mulshi Pattern) की हिंदी रीमेक में आयुष शर्मा (Aayush Sharma) नजर आने जा रहें हैं. इस फिल्म को सलमान खान (Salman Khan) का प्रोडक्शन हाउस बनाने जा रहा है. हिंदी में फिल्म का नाम गन्स ऑफ़ नार्थ (Guns of North) रखा गया है. ऐसे में अब खबरों की माने तो इस फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी दी गई है महेश मांजरेकर को. दरअसल पहले इस फिल्म को अभिराज मिनावाला के डायरेक्ट करने की चर्चा थी. लेकिन अब महेश मांजरेकर का नाम सामने आ रहा है.
दरअसल फिल्म मुलशी पैटर्न में महेश मांजरेकर ने गनपत का किरदार निभाया था. जबकि इसके हिंदी रीमेक को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी उन्ही को दी गई है. फिल्म स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है. जबकि नवंबर महीने में इसके फ्लोर पर जाने की प्लानिंग की जा रही है. मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक संजय मांजरेकर ने आयुष शर्मा के साथ कई सारे वर्कशॉप पर काम किया है. ताकि फिल्म और उसकी बारीकी को सही तरह से काम किया जा सके.
खबर के मुताबिक गन्स ऑफ़ नार्थ को 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा- हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और उड़िया. इस रोल के आयुष शर्मा अपने लुक में काफी ट्रांसफॉर्मेशन ला रहे हैं ताकि रोल में अच्छे से ढल सके. जिसके लिए उन्होंने 12 किलों से अधिक का वजन बढ़ाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

