Sunny Leone और Emraan Hashmi को बिहार के स्टूडेंट ने बताया माता-पिता, मामला जानकार सिर पकड़ लेंगे
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक के एक छात्र ने फॉर्म में अपने माता—पिता के तौर पर फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम भरा है.
मुजफ्फरपुर (बिहार), नौ दिसंबर बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक के एक छात्र ने फॉर्म में अपने माता-पिता के तौर पर फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) का नाम भरा है.
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मीनापुर स्थित धनराज महतो कॉलेज के छात्र कुंदन कुमार ने अपने फॉर्म में मां का सनी लियोनी, पिता का नाम इमरान हाशमी और पता मुजफ्फरपुर शहर स्थित चतुर्भुज स्थान का भरा है. यह भी पढ़े: Sunny Leone Hot Photo: लॉकडाउन में सनी लियोनी बरपा रही हैं फैंस पर कहर, एक बार फिर हॉट फोटो शेयर कर उड़ा दिए सबके होश
I swear he ain’t mine 🙋🏼♂️ https://t.co/ARpJfqZGLT
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) December 9, 2020
सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त फार्म के बारे में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राम कृष्ण ठाकुर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और यह छात्र की शरारत मालूम होती है. उन्होंने कहा कि संबंधित कॉलेज से इस बारे में पता कराया जा रहा है और इसकी जांच कराई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

