बॉलीवुड

2000 की नोट में जीपीएस चिप! KBC स्टाइल में Amitabh Bachchan का सवाल हुआ Viral

2000 रुपए की नॉट में जीपीएस होने की अफवाह एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

2000 की नोट में जीपीएस चिप! KBC स्टाइल में Amitabh Bachchan का सवाल हुआ Viral
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

Amitabh Bachchan Question on GPS in 2000 Chip Viral: 2000 रुपए की नॉट में जीपीएस होने की अफवाह एक बार फिर चर्चा में आ गया है. केबीसी शो से मिलते जुलते एक नए प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन कह रहे हैं कि किसी भी जानकारी को हासिल करना जरूरी है लेकिन उससे पहले उसके तथ्यों को भी जांच लेना चाहिए.

शो के फॉरमेट की तरह ही बिग बी वीडियो में सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं. बिग बी पूछते हैं कि इनमें से किसमें जीपीएस टेक्नोलॉजी है? इसके विकल्प हैं टेलीविजन, सॅटॅलाइट और 2000 रुपए का नोट.

इसमें कॉन्टेस्ट मुस्कुराता है और अंत में 2000 रुपए के नोट का विकल्प चुनता है. जब बिग बी उनसे पूछते हैं कि क्या वो अपने जवाब को लेकर अटल हैं तो वो कहते हैं कि वें ही नहीं पूरा देश ये सच्चाई जानता है. इसके बाद बिग बी हंसते और उन्हें कहते हैं कि उनका जवाब गलत है जबकि सही जवाब सॅटॅलाइट है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).