Goodbye 2020: करीना कपूर ने साल के अंत में किया स्पेशल पोस्ट, कहा इन लोगों के बिना इसे बिताना था मुश्किल
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान साल के आखिरी लम्हों को फुर्सत में गुजार रही हैं. इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग साझा की गई तस्वीरों में करीना को आराम फरमाने के मूड में देखा जा सकता है. अपने इस पोस्ट में करीना, अपने पति व अभिनेता सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बिस्तर पर बैठे-बैठे फोटोग्राफी करती दिखाई पड़ रही हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) साल के आखिरी लम्हों को फुर्सत में गुजार रही हैं. इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग साझा की गई तस्वीरों में करीना को आराम फरमाने के मूड में देखा जा सकता है. अपने इस पोस्ट में करीना, अपने पति व अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) के साथ बिस्तर पर बैठे-बैठे फोटोग्राफी करती दिखाई पड़ रही हैं.
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "साल के आखिरी क्षणों को आराम करते हुए बिता रही हूं और साथ ही मैं इन लड़कों को साल 2020 के परफेक्ट तस्वीर खींचने के लिए फोर्स भी कर रही हूं. मेरी जिंदगी के इन दो कीमती इंसानों के बिना यह साल मेरे लिए संभव नहीं हो पाता. दोस्तों, हम एक नई शुरूआत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. सुरक्षित रहिए. हमारी ओर से आपको प्यार और उम्मीद. हम आप सभी से प्यार करते हैं. नया साल मुबारक हो." यह भी पढ़े: Merry Christmas 2020: क्रिसमस पार्टी में तैमूर अली खान ने किया क्यूट डांस, करीना कपूर ने शेयर किया अपने रॉकस्टार का ये Video
View this post on Instagram
सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी और साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था. करीना अभी दूसरी दफा मां बनने वाली हैं और वह सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी के दिनों की तस्वीरें अकसर साझा करती रहती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

