बॉलीवुड

Elli AvrRam Hot Photoshoot: एली अवराम ने अपने सिजलिंग अवतार से बढ़ाया टेम्परेचर, यूजर्स बोले-कोई तो रोक लो

एली अवराम की आगामी फिल्म गनपत है, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी. विकास बहल द्वारा डायरेक्टेड यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Elli AvrRam Hot Photoshoot: एली अवराम ने अपने सिजलिंग अवतार से बढ़ाया टेम्परेचर, यूजर्स बोले-कोई तो रोक लो
एली अवराम (Photo Credits: Instagram)

Elli AvrRam Hot Photoshoot: एली अवराम आए दिन अपने सिजलिंग अवतार से फैंस का दिल मोहती रहती हैं. हाल ही में मलंग एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका स्टनिंग लुक नजर आ रहा है. एली व्हाइट क्रॉप टॉप में सेक्सी पोज देते नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने लॉन्ग बूट भी पहने हुए हैं. लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने बाल खुले रखे है और ईयरिंग्स कैरी किए हैं.

एली अवराम का यह सिजलिंग अवतार देख फैंस का पसीना छूटना लाजमी है. यूजर्स कमेंट बॉक्स पर फायर इमोजी और रेड हार्ट लगातार ड्रॉप कर रहे हैं. एक यूजर ने एली की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा-कोई तो रोक लो. दूसरे ने लिखा-पोज देना तो कोई तुमसे सीखे. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस. उनकी इस पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram)

एली अवराम आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी के साथ फिल्म मलंग में नजर आई थीं. मोहित सूरी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस की आगामी फिल्म गनपत है, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी. विकास बहल द्वारा डायरेक्टेड यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).