बॉलीवुड

Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का जबरा ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शकों को 2070 में लेकर जाएगी फिल्म (Watch Video)

पूजा एंटरटेनमेंट ने गणपत के रोमांचक टीज़र की रिलीज़ के साथ भारतीय सिनेमा के लेवल को बढ़ा दिया है. निर्माताओं ने सिनेमैटिक एक्सीलेंस के एक नए युग की शुरुआत की है जो दुनिया भर के दर्शकों को दीवाना करने का वादा करता है.

Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का जबरा ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शकों को 2070 में लेकर जाएगी फिल्म (Watch Video)
Pooja Entertainment (Photo Credits: Youtube)

Ganapaath Teaser: पूजा एंटरटेनमेंट ने गणपत के रोमांचक टीज़र की रिलीज़ के साथ भारतीय सिनेमा के लेवल को बढ़ा दिया है. निर्माताओं ने सिनेमैटिक एक्सीलेंस के एक नए युग की शुरुआत की है जो दुनिया भर के दर्शकों को दीवाना करने का वादा करता है. यह टीज़र, गणपत की दुनिया की एक आकर्षक झलक, एक सिनेमाई अनुभव देता है जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को टक्कर देता है. टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म दर्शकों को 2070 में लेकर जाएगी. Salaar Release Date: मेकर्स ने प्रभास स्टारर 'सलार' का नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट से उठाया पर्दा, शाहरुख खान की Dunki के साथ होगा क्लैश (View Pic)

इस टीज़र को जो चीज़ वास्तव में अलग बनाती है, वह है इसका शानदार वीएफएक्स वर्क जिसने फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया है, जिसे भारत में शायद ही कभी करने का प्रयास किया गया हो. जैकी भगनानी ने दर्शकों के सामने वर्ल्ड क्लास फिल्म लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, और फिल्म का टीज़र इसका गवाह है जो न केवल उत्साहित करता है बल्कि विजुअल भव्यता से दर्शकों को हैरान भी करता है. क्वीन और सुपर 30 के प्रशंसित निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ्यूचरिस्टिक एक्शन शो में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिग्गत अमिताभ बच्चन सहित पावर-पैक कलाकार शामिल हैं.

देखें टीजर:

गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपत - अ हीरो इज बॉर्न का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया है. इसमें टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन हैं.यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).