बॉलीवुड

Ganesh Chaturthi 2020: संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के संग शेयर की फोटो, फैंस को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

संजय दत्त के परिवार में उस समय ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक्टर को कैंसर होने की बात सामने आई.

Ganesh Chaturthi 2020: संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के संग शेयर की फोटो, फैंस को दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं
संजय दत्त और मान्यता दत्त (Image Credit: Instagram)

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. जाहिर है कोरोना वायरस के चलते इस बार का जश्न हर बार की तरह शानदार तो नहीं हैं. लेकिन बावजूद इसके हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने प्यारे बाप्पा को घर लेकर आया है. बॉलीवुड सितारें भी गणेश चतुर्थी का ये त्योहार सेलिब्रेट कर रहें हैं. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अपने घर बाप्पा (Bappa) को लेकर आए हैं. ऐसे में संजू बाबा ने अपने घर विराजे बाप्पा की संग फोटो शेयर कर फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है.

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ फोटो शेयर करते लिखा कि 'इस बार का सेलिब्रेशन हर साल की तरह भव्य नहीं है, लेकिन बप्पा में हमारा विश्वास भी पहले जैसा ही है. मैं कामना करता हूं कि यह शुभ पर्व हमारे जीवन से सभी बाधाओं को दूर करे और बप्पा सभी को स्वास्थ्य और खुशी का आशीर्वाद दें.' गणपति बाप्पा मोरया.

आपको बता दे कि हाल में संजय दत्त के परिवार में उस समय ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक्टर को कैंसर होने की बात सामने आई. दरअसल सांस लेने की समस्या के चलते जब संजय दत्त अस्पताल में भर्ती हुए तब उन्हें कैंसर होने की बात सामने आई. जिसके बाद से उनका मुंबई में इलाज चल रहा है. तो वहीं संजू बाबा सड़क 2 फिल्म से नजर आने जा रहें हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).