सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रिया चक्रवर्ती और उनके दोस्त महेश शेट्टी से भी करेगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
बॉलीवुड के चमकते हुए सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा में स्थित घर में आत्महत्या कर ली. इस मुस्कुराते हुए चेहरे ने रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत के पार्थिव शरीर को कूपर हॉस्पिटल में ले जाया गया. अब फॉरेंसिक टीम जांच करने सुशांत के घर पहुंची हैं. ख़बरें ये भी आ रही है कि पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों से भी पूछताछ कर सकती है. ऐसा भी बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती और उनके दोस्त महेश शेट्टी से भी पूछताछ की जा सकती है.
पुलिस इस मामले की अच्छी तरह से छानबीन कर रहीं हैं. इसी बीच फॉरेंसिक टीम सुशांत के घर पर पहुंची हैं. वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों से लेकर उनकी बहन मीतू सिंह के बयान रिकॉर्ड कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस 17 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं. यह भी पढ़े: RIP Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के पिता और रिश्तेदार पहुंचे मुंबई, आज होगा अंतिम संस्कार
Maharashtra: Forensics team at #SushantSinghRajput's residence in Mumbai. The actor had committed suicide at his residence yesterday. pic.twitter.com/RDQfJx4AEn
— ANI (@ANI) June 15, 2020
पुलिस की टीम रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्त महेश शेट्टी से भी पूछताछ करेगी. ख़बरों के मुताबिक इस टीम को बिल्डिंग के चौकीदार ने रिया के बारे बताया कि," वो कुछ दिन पहले ही यहां से अपना सामना लेकर निकल गयी सुशांत के नौकर उन्हें खुद गाडी तक छोड़ने आए थे." यह भी पढ़े: RIP Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर जानकर अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पूछा ये सवाल
पुलिस को हालांकि सुशांत की बॉडी के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस अपनी तरफ से पूरी छानबीन कर रही हैं और पता लगा रहीं हैं आखिर इस खौफनाक मौत के पीछे क्या राज हो सकता हैं?
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

