बॉलीवुड

कानूनी पचड़े में फंसी रवीना टंडन, इस वजह से मुजफ्फरपुर में दर्ज हुई FIR

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले महीने सड़क यातायात में व्यवधान पैदा करने के आरोप में...

कानूनी पचड़े में फंसी रवीना टंडन, इस वजह से मुजफ्फरपुर में दर्ज हुई FIR
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Photo Credit: Facebook)

मुजफ्फरपुर:  बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले महीने सड़क यातायात में व्यवधान पैदा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने में बॉलीवुड अभिनेत्री टंडन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष शुजाउद्दीन ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार द्वारा गत 5 नवंबर को पारित एक आदेश के आलोक में रवीना टंडन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

यह भी पढ़ें:  रवीना टंडन को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, कोर्ट ने दिए एफआईआर के आदेश

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायत की थी कि मुजफ्फरपुर निवासी प्रणव कुमार और उमेश सिंह के होटल का गत 12 अक्टूबर को रवीना टंडन ने उद्घाटन किया था, जिससे यातायात में व्यवधान पैदा हुआ था. अदालत से दंड़ प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने और इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने का अनुरोध किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2018 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).