बॉलीवुड

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का डिलीटेड सीन हुआ Leak, दीपिका पादुकोण समझकर रोमांटिक बातें करते दिखे रणबीर कपूर  

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का एक सीन खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये इस फिल्म का डिलीटेड सीन है जो अब लीक हो चुका है और हर तरफ तेजी से फैल रहा है.

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का डिलीटेड सीन हुआ Leak, दीपिका पादुकोण समझकर रोमांटिक बातें करते दिखे रणबीर कपूर  
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का डिलीटेड सीन (Photo Credits: Instagram)

साल 2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) बॉक्स ऑफिस काफी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला था. अब इंटरनेट पर इस फिल्म का एक सीन खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये इस फिल्म का डिलीटेड सीन (Deleted Scene) है जो अब लीक हो चुका है और हर तरफ तेजी से फैल रहा है. फिल्म का ये सीन बेहद मजेदार है लेकिन इसमें रणबीर के कुछ डायलॉग्स हैं जिन्हें सुनकर पता चलता है कि किस वजह से इसे फिल्म से हटाया गया होगा.

इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के एक फैन क्लब द्वारा शेयर किये गए वीडियो में देखा गया कि फिल्म के इस सीन में बनी यानी रणबीर कपूर बाथरूम के बाहर खड़े होकर नॉटी बातें कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि बाथरूम में नैना यानी दीपिका हैं. लेकिन अंदर डॉली अहलुवालिया (नैना तलवार की मां) होती हैं जिसके चलते रणबीर को असहज स्थिति से गुजरना पड़ता है.

यहां रणबीर की रोमांटिक बातों को सुनकर पता चलता है कि इस वजह से भी शायद इस सीन को फिल्म में जगह नहीं दी गई. आपको बता दें कि असल जिंदगी में रणबीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप गो गया था.

ये भी पढ़ें: ‘ये जवानी है दीवानी’ के पूरे हुए 6 साल, ‘बलम पिचकारी’ पर जमकर थिरके दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, देखें वीडियो

रणबीर से अलग होने के बाद दीपिका टूट सी गईं थी लेकिन उसके बाद उन्हें अपने करियर पर फोकस किया और बड़ा नाम हासिल किया. दीपिका अब रणवीर सिंह से शादी कर चुकी हैं तो वहीं रणबीर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).