फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मान्यता दत्त के रूप में नजर आई दीया मिर्जा
राज कुमार हिरानी पहले ही अपनी फिल्म 'संजू' के कई पोस्टर्स जारी कर चुके हैं. गुरूवार सुबह भी राज कुमार हिरानी ने इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया जिसमें दीया मिर्जा के लुक को रिवील किया गया है
राज कुमार हिरानी पहले ही अपनी फिल्म 'संजू' के कई पोस्टर्स जारी कर चुके हैं. अभी तक फिल्म के लगभग हर किरदार के लुक का खुलासा हो चुका है. गुरूवार सुबह भी राज कुमार हिरानी ने इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया जिसमें दीया मिर्जा के लुक को रिवील किया गया है. राजकुमार हिरानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया. इस पोस्टर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं.
राजू हिरानी ने ट्वीट कर लिखा कि, "मान्यता दत्त के रूप में दीया मिर्जा, जिन्होंने हमेशा संजय दत्त का साथ दिया है." दीया मिर्जा इस पोस्टर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इससे पहले भी दीया राजकुमार हिरानी की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उदाहरण के तौर पर -'परिणीता' और 'लगे रहो मुन्ना भाई'.
And here comes Dia Mirza as Maanayata, someone whose stood by #Sanju through thick and thin. #RanbirKapoor @deespeak #RajkumarHiraniFilms @foxstarhindi @VVCFilms pic.twitter.com/ctEdkkt7n5— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) June 7, 2018
आपको बता दें कि यह फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली हैं. इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला और परेश रावल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था. दर्शकों ने इस ट्रेलर को काफी पसंद किया है. अभी तक यूट्यूब पर इस ट्रेलर को 53 मिलियन लोग देख चुके हैं. 'संजू' के पोस्टर्स और ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2018 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

