एजेंसी न्यूज

Web Series में काम देने के बहाने एक्ट्रेस को बनाया हवस का शिकार, निर्माता पर लगाया बलात्कार का आरोप

फिल्म में काम देने की आड़ में 21 वर्षीय अभिनेत्री से बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय वेब सीरीज निर्माता को यहां गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Web Series में काम देने के बहाने एक्ट्रेस को बनाया हवस का शिकार, निर्माता पर लगाया बलात्कार का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) की चकाचौंध को देखते हुए तमाम लोग इसकी और आकर्षित होते हैं. लेकिन बेहद ही कम लोग इसमें कामयाबी पाते हैं. जबकि कई लोग गुमनामी की खाई में खो जाते हैं. लेकिन कुछ लोग कामयाब होने के चक्कर में मुश्किल में फंस जाते हैं. ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है. फिल्म में काम देने की आड़ में 21 वर्षीय अभिनेत्री ने एक निर्माता पर बलात्कार का आरोप लगाया है.  जिसके बाद पुलिस ने 42 वर्षीय वेब सीरीज निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

महिला की शिकायत पर इस साल मार्च में आरोपी आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि फिल्म में काम देने का वादा कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

आपको बता दे कि पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री काफी निशाने पर रही है. तो वहीं पुलिस ने भी अपनी कार्यवाही कड़ी कर दी है. अश्लील फिल्मों के मामले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है. तो वहीं कई एक्ट्रेस ने कई निर्माताओं पर फुसलाकर सेक्सी वीडियो और हिंदी सेक्सी वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).