बॉलीवुड

नोटबुक के नए सॉन्ग 'मैं तारे' में सलमान खान बिखेरेंगे अपना जादू, टीजर हुआ रिलीज!

नोटबुक (Notebook) के आगामी गीत 'मैं तेरे' (Main Tere) ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है क्योंकि इस गाने को न सिर्फ़ सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी आवाज़ दी है, बल्कि इस गाने को सलमान खान पर फ़िल्माया भी गया है. इस डबल बोनान्जा ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है...

नोटबुक के नए सॉन्ग 'मैं तारे' में सलमान खान बिखेरेंगे अपना जादू, टीजर हुआ रिलीज!
नोटबुक का नया सॉन्ग 'मैं तारे' टीजर रिलीज (Photo Credit- File Photo)

नोटबुक (Notebook) के आगामी गीत 'मैं तेरे' (Main Taare) ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है क्योंकि इस गाने को न सिर्फ़ सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी आवाज़ दी है, बल्कि इस गाने को सलमान खान पर फ़िल्माया भी गया है. इस डबल बोनान्जा ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है. अपने पहले गानों के साथ धूम मचाने के बाद, सलमान खान अब अपने आगामी गीत के साथ एक बार फिर प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

निर्माताओं ने फिल्म के चौथे गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसके बाद जनता के बीच उत्साह की एक लहर देखने मिल रही है. मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज़ दी है और संगीत विशाल मिश्रा द्वारा रचित है. जब से सलमान खान ने दो नए कलाकार जहीर इकबाल और प्रनूतन द्वारा अभिनीत नोटबुक की घोषणा की है, फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है.

नोटबुक के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस विशेष गाने की घोषणा की.

इससे पहले, प्रणुतन और ज़हीर इकबाल अभिनीत नोटबुक के तीन गीत नहीं लगदा, लैला और बुमरो को जनता द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि गानों ने सेलेब्स को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है. इससे पहले, सलमान खान ने एक भव्य लॉन्च में नोटबुक के ट्रेलर रिलीज किया था जिसे जनता जनार्दन द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?

नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).