बॉलीवुड

Dhadak Trailer : जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की लाजवाब केमिस्ट्री, 'जिंगाट' पर भी थिरके दोनों

फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने वाली हैं. शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं.

Dhadak Trailer : जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की लाजवाब केमिस्ट्री, 'जिंगाट' पर भी थिरके दोनों
फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर (Photo Credits : Youtube)

फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने वाली हैं. शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. ट्रेलर में ईशान और जाह्नवी की केमिस्ट्री बेहद लाजवाब लग रही है. खास तौर पर ईशान खट्टर का अभिनय आपको काफी प्रभावित करेगा. यह फिल्म 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है. इस मराठी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई थी. साथ ही इस फिल्म का एक गाना 'जिंगाट' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. इस फिल्म में भी उस गीत को रखा गया है.

फिल्म के ट्रेलर ने हमें काफी प्रभावित किया और हम उम्मीद करते हैं कि आपको भी यह ट्रेलर काफी पसंद आएगा.

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर इस फिल्म के निर्माता है. अजय-अतुल ने इस फिल्म के गानों का म्यूजिक दिया है. यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.

ट्रेलर लॉन्च से एक दिन पहले अर्जुन कपूर ने इन्स्टाग्राम पर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के लिए एक भावुक संदेश भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि, "मैं चाहता हूं कि आप जानें कि अगर आप कड़ी मेहनत करती हैं तो यह पेशा अद्भुत है. ईमानदार रहें, राय का सम्मान करें फिर अपने मार्ग और अपने विवेक का पालन करें. यह आसान नहीं होगा लेकिन मुझे पता है कि आप इस पागलपन के लिए तैयार हैं जो आगे आपके सामने आएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).