Fighter एक्ट्रेस Deepika Padukone ने शेयर की स्टायलिश आउटफिट में स्टनिंग तस्वीरें, फैंस का धक-धक हुआ दिल (View Pics)
दीपिका पादुकोण ने व्हाइट स्टायलिश शर्टा के ऊपर क्रीम कलर की स्वैटर और पैंट पहना है. लाइट मेकअप के साथ बाल खुले रखे हैं और कैमरे के सामने किलर पोज दे रही हैं.
Deepika Padukone Stunning Pics: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण फिल्ममेकर्स की पहली पसंद हैं. वे जिस फिल्म में नजर आती हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच जाता है. दीपिका पादुकोण आज ही रिलीज हुई फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दी हैं. उनके फैंस उनकी अदाकारी और ग्लैमर को खासा पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं. Tamannaah Bhatia Visited Kamakhya Temple: असम के नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन कर अभिभूत हुईं तमन्नाह भाटिया, तस्वीरें शेयर कर जताई आस्था (View Pics)
दीपिका पादुकोण ने व्हाइट स्टायलिश शर्टा के ऊपर क्रीम कलर की स्वैटर और पैंट पहना है. लाइट मेकअप के साथ बाल खुले रखे हैं और कैमरे के सामने किलर पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस की ये हॉट तस्वीरें देख यूजर्स का दिल धक-धक करने लग गया है और वे एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
देखें दीपिका पादुकोण की खूबसूरत तस्वीरें:
View this post on Instagram
फाइटर एक एरियल एक्शन फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में दीपिका और ऋतिक के अलावा अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज हुई है. इसके पहले दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान और जवान में नजर आई थीं और ये दोनों ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

