Farrey Teaser: सलमान खान की भांजी अलीजेह की पहली फिल्म 'फर्रे' का टीजर रिलीज, 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म!
फर्रे अलीजेह की पहली फिल्म है जिसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है, और आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, निर्माताओं ने आज इस थ्रिलर फिल्म का टीजर जारी कर दिया है.
Farrey Teaser: बीते कई दिनों से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमय पोस्ट शेयर कर रहे थे, जिस पर फर्रे लिखा हुआ था. फिल्म के इस बिल्ड-अप ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी, और आखिरकार आज राह खुल गई है. फर्रे अलीजेह की पहली फिल्म है जिसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है, और आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, निर्माताओं ने आज इस थ्रिलर फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. Tiger 3 Update: यश चोपड़ा की जयंती पर 'टाइगर' का जारी होगा खास मैसेज, इसी के साथ शुरु हो जाएगा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का प्रमोशन!
आपको बता दें कि फर्रे की पहली झलक ने ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जहां प्रशंसक इसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं दिलचस्प टीज़र लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है, क्योंकि सलमान खान ने भी इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है.
देखें टीजर:
सलमान अपनी भांजी अलीजेह को बॉलीवुड डेब्यू के लिए भरपूर समर्थन दे रहे हैं. एक प्यारे मामा होने के नाते सलमान ने कुछ समय पहले अलीजेह के लिए एक दिल को छू जाने वाला पोस्ट साझा किया था. खैर, फैंस का मानना है कि अलीजेह कैमरे के सामने कितनी स्वाभाविक और शानदार दिखती हैं.
फर्रे के टीज़र को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म होगी, और अब दर्शकों के बीच इस फिल्म के बारे जानने की बेकरारी और बढ़ती जा रही है. फर्रे का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है, और इसमें अलीजेह, जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फर्रे 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

