बॉलीवुड

Hrithik Roshan के जन्मदिन पर Farhan Akhtar ने शेयर की बचपन की क्यूट फोटो, लिखी ये मजेदार बात

ऋतिक के जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बॉलीवुड स्टार्स और उनके करीबी दोस्त बधाई दे रहे हैं. वहीं अभिनेता और ऋतिक के बचपन के दोस्त फरहान अख्तर ने ऋतिक को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया हैं. फरहान ने ऋतिक और अपनी बचपन की फोटो शेयर कर मजेदार कैप्शन के साथ बर्थडे की शुभकामनाएं दी.

Hrithik Roshan के जन्मदिन पर Farhan Akhtar ने शेयर की बचपन की क्यूट फोटो, लिखी ये मजेदार बात
फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 47 वां बर्थडे मना रहा हैं. ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर के लाखों- करोड़ों फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वहीं ऋतिक के  जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बॉलीवुड स्टार्स और उनके करीबी दोस्त बधाई दे रहे हैं. वहीं अभिनेता और ऋतिक के बचपन के दोस्त फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने ऋतिक को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया हैं. फरहान ने ऋतिक और अपनी बचपन की फोटो शेयर कर मजेदार कैप्शन के साथ बर्थडे की शुभकामनाएं दी.

फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन के साथ  अपनी टीनेज के दिन की फोटो शेयर की हैं. जिसमें दोनों बेहद ही क्यूट नजर आ रहे है. ऋतिक इस फोटो में अपना बाइसेप फ्लोंट करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर फरहान अख्तर ने कैप्शन में लिखा, "भला तुम्हारे बाइसेप (बचपन से) मेरे बाइसेप से बड़े कैसे ? हैप्पी बर्थडे. हमेशा खुश रहो." फरहान और ऋतिक का यह अनसीन फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. उनके फैंस कमेंट्स कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Hrithik Roshan’s 47th Birthday: Tiger Shroff ने अपने डांस गुरु ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर स्पेशल अंदाज में दी बधाई, शेयर किया ये Video 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

वर्कफ्रंट की बात करे तो फरहान अख्तर राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म 'तूफान' में नजर आएंगे. इस फिल्म में फरहान के अलावा मृणाल ठाकुर और ईशा तलवार भी होंगे. ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करे तो ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'फाइटर' का मोशन जारी किया. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आंनद ने किया हैं. वहीं इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).