सलीम मर्चेट मना रहे हैं अपना 45वां जन्मदिन, इस अंदाज में किया सेलिब्रेट
बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान में से सलीम मर्चेट का आज जन्मदिन है. सलीम आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं.
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान में से सलीम मर्चेट (Salim Merchant) का आज जन्मदिन है. सलीम आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलीम लिस्नर्स को अब तक 'मरजावां' (Fashion), कुरबान हुआ (Kurbaan), 'तुझमें रब दिखता है' (Rab Ne Bana Di Jodi), 'ऐ खुदा' (Paathshaala), 'तौबा तौबा' (Kaal) जैसे कई बेहतरीन गीतों का तोहफा दे चुके हैं.
जन्मदिन के इस मौके पर सलीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कुछ चुनिंदा लोगों के सामने अपनी प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan ) भी दिख रहे हैं और उनका भी आज जन्मदिन है.
वीडियो के कैप्शन में सलीम ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू अस. आज मेरा, शंकर और जीनो (जीनो बैंक्स, ड्रमर) तीनों का जन्मदिन है और पिछले दस सालों में हमने अपने कुछ ही जन्मदिन बेहतरीन दोस्तों व कलाकारों के बीच एक बेहद ही संगीतमय वातारण में मना पाए हैं. शंकर और संगीता (शंकर महादेवन की पत्नी) के नए घर में हमने काफी अच्छा वक्त बिताया, जो कि बेहद खूबसूरत है. जाकिर भाई के यहां होने से हम धन्य हुए."
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने किया था सुसाइड, पुलिस ने किया खुलासा
वीडियो में सलीम काफी हंसते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बारे में वह लिखते हैं, "मेरे चेहरे के अजीबोगरीब मजेदार भावों के चलते आपसे माफी मांगता हूं, गिटार मॉनिटर मेरे बगल में ही बज रहा था, इसलिए अपनी आवाज सुनने में मुझे परेशानी हो रही थी. मैं चाहता था कि मैं पियानों की धुन को अच्छे से सुन पाऊं. पता ही नहीं चला कि राकेश मेहरा कैमरे से शॉट्स ले रहे हैं. क्या गजब की रात रही! जन्मदिन मनाने का सबसे बेहतर तरीका." सलीम इस वीडियो से फिल्म 'कुरबान' से अपने गाए गीत 'शुक्रन अल्लाह' को गाते नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

