Neha Kakkar ने 'मैंने पायल है छनकाई' की बनाई रिमेक तो भड़कीं Falguni Pathak, लोगों ने Memes बनाकर लिए मजे
फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ (Photo Credits: Instagram)

Falguni Pathak Slams Neha Kakkar Over Maine Payal Hai Chhankai: सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में फाल्गुनी पाठक के हिट सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' को रिमेक किया. इसे लेकर फाल्गुनी और उनके फैंस के बीच काफी विवाद देखने को मिल रहा है. फाल्गुनी का कहना है कि उनके इस हिट सॉन्ग को रीमेक करके उन्होंने पूरे गाने को बिगाड़ दिया है. इस पर नेहा कक्कड़ ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अपने दम पर अपनी मेहनत से ये शोहरत कमाई है और इसलिए उन्होंने किसी के तानों से कोई फर्क नहीं पड़ता. अब इस पूरे मामले को लेकर लोगों ने जमकर मीम्स बनाकर मजे लेना शुरू कर दिया है.